

A | जागरण संवाददाता, नोएडा। यातायात पुलिस ने सड़कों पर बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहनों से फर्राटा भरने वाले लापरवाह चालकों के खिलाफ बुधवार को वृहद स्तर पर अभियान चलाया। विभिन्न स्थानों पर 2968 चालकों के चालान काटकर उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई। वहीं प्राइवेट दो पहिया से सवारियों को यात्रा कराने पर 179 बाइक को सीज किया गया। डीसीपी यातायात लखन सिंह ने बताया कि दिनभर में पुलिसकर्मियों ने अभियान में सात हजार 71 वाहनों के चालान काटने की कार्रवाई की। इस बीच सभी को जागरूक भी किया गया। विशेष अभियान में बिना हेलमेट चालकों के बाद बिना बीमा वाले 311 वाहन चालक व नो पार्किंग में खड़े 514 वाहन चालकों के चालान किए। मैनुअल तरीके से 4086 जबकि आनलाइन एप के माध्यम से 2985 चालकों के ई-चालान हुए। कार्रवाई के दौरान 32 वाहनों को भी सीज किया।。
Current article:http://k7u.chuanshaonianmokuanchouzhei.sbs/news/20260826_7364900.html
Published on:20:10:27
少年包青天_Random reading
家政妇三田_Active users
中国新歌声_Hottest this week